सोनाहातू थाना केस कांड संख्या 61/24 से मामला था दर्ज
टीम एबीएन, रांची। राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न होने में एक साल हो सम्पन्न चुका है। गठित सरकार बिल्कुल अपने गति पर कार्य कर रही है। परंतु चुनाव प्रक्रिया उलंघन के कई मामले लंबित है। नयी नवेली पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो पर भी चुनाव प्रक्रिया की उल्लंघन का मामला दर्ज था।
सोनाहातू थाना केस कांड संख्या 61/24 के आलोक में दर्ज हुआ था। जिस पर पिछले कई दिनों से प्रशासनिक वारंट भी जारी था। कई दिनों के बाद आज मंगलवार को देवेंद्र नाथ महतो सशरीर व्यवहार न्यायालय रांची के समक्ष हाजिर हुआ।
प्रत्याशी श्री महतो के वरीय अधिवक्ता षष्टी रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि यह मामला निर्वाचन पदाधिकारी ने 12 नवंबर 2024 को सोनहातू थाना में दर्ज कराया था।
जुडिशल कमिश्नर अमित गुप्ता के बेंच में आज हमने अपने सारे तथ्यों को मजबूती रखा एवं न्यायालय ने जमानत दिया। मीडिया वार्ता में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास है। जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा।