Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आजसू ने छात्रवृत्ति लंबित राशि की मांग के लिए विभिन्न कॉलेजों और विवि में चला संपर्क अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आजसू ने छात्रवृत्ति लंबित राशि की मांग के लिए विभिन्न कॉलेजों और विवि में चला संपर्क अभियान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18/11/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के द्वारा विभिन्न कॉलेजों एवं विश्विद्यालयों में लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर आगामी 27/11/2025 को शिक्षा के लिए भिक्षा आंदोलन हेतु जनसंपर्क अभियान आज रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय में किया गया। 

जनसंपर्क में सभी छात्र-छात्राओं का अपार  जनसमर्थन लगातार आजसू को मिल रहा है। आजसू से जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह कर रहा है। सभी कोई इस जनांदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान देकर इस अभियान को सफल बनाने का काम करे। 

इस आंदोलन के क्रम में छात्र संघ एवं सभी छात्र-छात्राओं प्रतिकात्मक रूप से कटोरा लेकर सड़कों पर उतरेंगे और सरकार से ये प्रश्न करेंगे कि जब तक छात्रवृत्ति के लिए छात्रों को भिक्षा मांगनी पड़े तो विकास और शिक्षा के दावे का क्या अर्थ रह जाता है। आजसू ने स्पष्ट कहा है कि छात्रवृत्ति की राशि जारी अविलंब की जाय अन्यथा प्रदेश भर के छात्र एकजुट होकर शिक्षा के अधिकार की मांग करेंगे। 

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, रवि रोशन, शिवम सिंह, मोहन दास, सोनू, बिट्टू इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,664