Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लालपुर पीस रोड के गुजराती पटेल भवन में पांचवें दिन भी जारी रहा अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लालपुर पीस रोड के गुजराती पटेल भवन में पांचवें दिन भी जारी रहा अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ
विज्ञापन

भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मना, जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ आयोजन स्थल 

टीम एबीएन, रांची। लालपुर पीस रोड स्थित गुजराती पटेल भवन में गुरुवार से शुरू हुआ अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रात:कालीन आरती के मुख्य यजमान अनिल कुमार अग्रवाल, उनकी पत्नी शोभा अग्रवाल के साथ ही सलज व पिंकी अग्रवाल और अमन व तमन्ना पोद्दार ने  विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर पाठ का शुभारंभ किया। इसके बाद दिन भर श्रीहनुमान चालीसा पाठ के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बच्चे, युवा से लेकर बुजुर्गों तक में पाठ करने को लेकर उत्साह बना रहा। 

शाम को पीस रोड लालपुर के गुजराती पटेल भवन में अयोध्याधाम से पधारे गुरुवर दिलीप दास त्यागी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा सुनायी। कथा के दौरान उन्होने मयार्दा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। भजन के साथ श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। इसके बाद भगवान का जन्मोत्सव केक काट कर मनाया गया। केक कटिंग के साथ ही जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ आयोजन स्थल। 

गुरुवर दिलीप दास त्यागी ने मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा करते हुए उनके जीवन आदर्शों पर अत्यंत दिव्य और भावपूर्ण प्रवचन दिया, जिसे उपस्थित  श्रद्धालुओं ने मनोयोग से सुना। भजन, कीर्तन के साथ भगवान श्री राम की कथा सुनने के लिए हर शाम आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।  

उधर आयोजन स्थल गुजराती पटेल भवन में के पहले तल्ले पर भंडारा सह प्रसाद की व्यवस्था की गयी है। पाठ करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था की गयी है। पांचवें दिन दिन के भंडारे के लिए सारी व्यवस्था संजीव व स्नेहा कुमारी, श्रीश्याम प्रेमी परिवार व राजेश जलान की ओर से की गयी। वही बालाजी महाराज के सवामनी भोग प्रसाद की व्यवस्था भी एक भक्त की ओर से की गयी। 

उधर श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम रांची शाखा के अनिल अग्रवाल, राजेश लड़या, पवन अग्रवाल, संदीप गोयल, अंकित अग्रवाल, विनोद कुमार पांडेय, शीतल प्रसाद पांडेय सहित अन्य सदस्य सपिरवार आयोजन को सफल में तन, मन, धन से दिन-रात जुटे हैं। दिन भर श्रद्धालु श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम, बर्नपुर आसनसोल से पधारे संतोष भाई जी आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ रोजी-रोजगार सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि संतोष भाई जी के मार्गदर्शन से उनमें उत्साह व नयी ऊर्जा का संचार होता है। गुरुवर संतोष भाई जी सभी भक्तों को ज्यादा से ज्यादा से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने को प्रेरित करते हैं। उनका कहना है कि हनुमान जी कृपा से सभी भक्तों के बिगड़े काम बनते हैं, बस हुनमान जी महाराज की सच्चे मन से आराधना करनी है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ शांत और एकाग्रचित्त होकर करना है।

श्याम प्रेमी परिवार के अध्यक्ष ने गुरुवर को शॉल भेंट कर आशीर्वाद लिया 

श्री रामकथा वाचक गुरुवर दिलीप महाराज के साथ ही गुरुजी संतोष भाईजी को रांची के श्याम प्रेमी परिवार के अध्यक्ष पवन गोयनका  ने शाल भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले श्रीरामकथा के यजमान अशोक धानुका ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गुरुवर का दिलीप महाराज का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन