Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

...और जब सीएम हेमंत ने कर्नाटक के सीएम को कहा- पत्नी से बात करवाइये!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
...और जब सीएम हेमंत ने कर्नाटक के सीएम को कहा- पत्नी से बात करवाइये!
विज्ञापन

हेमंत सोरेन का नाम लेकर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री को किया फोन, बोला- अपनी पत्नी से बात कराओ 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताकर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री को फोन कर परेशान किया। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है। 

अपनी पत्नी से बात करायें 

जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री को कॉल कर कहा कि अपनी पत्नी से बात करायें। उस व्यक्ति ने खुद को झारखंड का मुख्यमंत्री बताते हुए कॉल किया था। कॉल का आडियो रिकॉर्ड एक पेन ड्राइव में पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसमें बातचीत स्पष्ट सुनाई दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वाले की पहचान के लिए ट्रैकिंग की जा रही है। 

यह घटना मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास प्रतीत होती है 

शिकायत के अनुसार 15 नवंबर की रात 9:50 बजे एक व्यक्ति ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को फोन कर न केवल परेशान किया, बल्कि उनकी पत्नी से बात कराने की भी जिद की।

एफआईआर में कहा गया है कि यह घटना मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास प्रतीत होती है, जो गंभीर और निंदनीय है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,623