टीम एबीएन, रांची। आज दिनाँक 16 नवम्बर को बीआईटी क्रिकेट लीग पोलटेक्निक मैदान मेसरा में दो मैच खेले गये। पहला मुकाबला डिवाइन स्ट्राइकर और अवेंजर वारियर्स के बीच खेला गया डिवाइन स्ट्राइकर्स के कप्तान श्रीधर पटनायक और शुभम ने पारी की शुरुआत करते हुए शानदार 96 रन की पारी खेली श्रीधर ने बेहतरीन 45 रन बनाए डिवाइन की टीम ने 160 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।
जवाबी पारी खेलने उतरी अव्रेजर वारीरियर्स लक्ष्य को पूरा करने में असमर्थ दिखे पूरी टीम 102 रन बनाकर आउट हो गई डिवाइन की टीम ने यह मैच 59 रन से जीत लिया। डिवाइन के कप्तान डॉ श्रीधर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरा मुकाबला विक्ट्री टाइटन्स और यंग ग्लेडिएटर्स के बीच खेला गया।
विक्ट्री टाइटन्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों का आसान लक्ष्य यंग ग्लेडिएटर्स के प्रारंभिक जोड़ी बादल और रामकिशोर ने धुँवाधार बल्लेबाज़ी करते हुए आसानी से मुकाबला जीत लिया। यंग ग्लेडिएटर्स के रामकिशोर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ने पुरस्कृत किया।