टीम एबीएन, रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती और झारखंड राज्य के 25 वें रजत जयंती स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बी.डी .पब्लिक स्कूल, फ्रेंड्स कॉलोनी, पंडरा, रांची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह आयोजन लेक व्यू हॉस्पिटल ब्लड बैंक, बारियातू, रांची के तरफ से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रांची जिला के तत्वाधान में आयोजित किया गया । इस रक्तदान शिविर में फ्रेंड्स कॉलोनी, पंडरा के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही बी.डी. पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं कर्मचारीगण भी इसमें शामिल हुए और न केवल रक्तदान किया बल्कि रक्तदान से होने वाले फायदे और रक्तदान के प्रति जो भ्रांतियां समाज में फैली है उनसे वाकिफ भी हुए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रांची जिला के अध्यक्ष आलोक कुमार पांडे, उपाध्यक्ष बृजमोहन ओझा के नेतृत्व में अक्टूबर 2025 में चाईबासा में एक ब्लड बैंक पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाने के घटना के बारे में परिचर्चा भी किया गया। इस तरह के अक्षम्य गलतियां कैसे सुधार किये जा सकतें हैं उसके बारे में ब्लड बैंक के उपस्थित डॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार और पूरी टीम के साथ चर्चा की गई।
रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वालों में कई लोगों ने जीवन में पहली बार रक्तदान किया और रक्तदान के बाद अपने अनुभव को साझा किया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रांची जिला अध्यक्ष आलोक कुमार पांडे ने भी जीवन में पहली बार रक्तदान किया और उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
उपाध्यक्ष बृजमोहन ओझा जो अब तक 34 बार रक्तदान कर चुके हैं उन्होंने लोगों को न केवल प्रेरित किया बल्कि उनके अंदर के डर को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर के रक्त वीरों में शामिल थे आलोक कुमार पांडे, ब्रज बिहारी सिंह, विपिन बिहारी प्रजापति, विकास कुमार सिंह, मंटू कुमार, नवनीत कुमार पांडे, उत्तम कुमार, सहदेव नाथ, विकास पासवान, मनोज कुमार, स्वाती, कीर्ति लता सहित अन्य।
बृज बिहारी सिंह ने अपने 55वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया और अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। सभी रक्त वीरों को ब्लड डोनर कार्ड और मेडल से सम्मानित किया गया। इस रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य गोष्टी के सरल और सफल आयोजन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह सचिव आर अजय की महती भूमिका रही।