Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी स्कूल पुंदाग में मना बाल दिवस समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी स्कूल पुंदाग में मना बाल दिवस समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महा हवन का आयोजन किया गया तथा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विद्यार्थियों के  लिए  भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। 

कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गयी थी। रंग-बिरंगे परिधान में बच्चे रंग-बिरंगे फूलों की तरह कोमल और सुंदर लग रहे थे। बच्चों के मनोरंजन के लिए शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने पिकनिक मनाया और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। कक्षा सप्तम के विद्यार्थियों ने बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये।  

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि निश्छल बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं। उन्हें सर्वांगीण विकास का अवसर प्राप्त होना चाहिए। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित तथा प्रोत्साहित करते रहना चाहिए  तथा उनको  उचित मार्गदर्शन देकर देश के योग्य नागरिक के रूप में तैयार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,026