Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत, एक जख्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिला में डुमरी थाना क्षेत्र के बासा नदी पुल के समीप शनिवार शाम तीन से चार बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

इस हादसे में मारे गये लोगों में रूपेश एक्का (28) पिता- जेनेरियूस एक्का ग्राम कठगांव और लुईस मिंज (65) पिता- स्व लुकास मिंज ग्राम शेखपुर शामिल हैं। वहीं घायल नवीन तिग्गा (25) पिता- जेराल तिग्गा ग्राम शेखपुर का ही रहने वाला है। 

इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर डुमरी पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से फौरन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। 

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर डुमरी थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर लिया गया है और दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद रविवार को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा जायेगा। इसके साथ ही अज्ञात वाहन की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,514