Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : स्कूल बस पलटने से 31 छात्राएं घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : स्कूल बस पलटने से 31 छात्राएं घायल
विज्ञापन

झारखंड के कोडरमा में स्कूल बस पलटी, 31 छात्राएं हुईं घायल; घटनास्थल पर अफरातफरी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। जिले में शनिवार को एक स्कूल बस पलटकर 25 फीट गहरी खाई में गिर गयी, जिससे कम से कम 31 छात्राएं घायल हो गयींं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यह हादसा रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी में कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुआ, जब जवाहर नवोदय विद्यालय, पुतो (चंदवारा) की छात्राओं को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। 

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर 31 छात्राओं को भर्ती किया गया था, जिनमें से 10 को छुट्टी दे दी गयी है। वर्तमान में 21 छात्राएं निगरानी में हैं। तीन से चार छात्राओं को गहरी चोटें आयी हैं, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर नहीं है। 

अधिकांश छात्राओं को शाम तक डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। डिप्टी कमिश्नर ऋतुराज भी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को हादसे की जांच के निर्देश दिये हैं। 

स्कूल के प्राचार्य अभिताभ कुमार ने बताया कि कुल 71 छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर राजगीर और नालंदा जा रही थीं। वे दो बसों से रवाना हुई थीं। इनमें से 31 छात्राओं वाली एक बस हादसे का शिकार हो गयी, जिससे छात्राएं घायल हुईं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,752