Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जनता जनार्दन का जनमत स्वीकार : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जनता जनार्दन का जनमत स्वीकार : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

पिछले विस चुनाव की अपेक्षा इस बार जेएलकेम को जनमत में बढ़ोतरी 

टीम एबीएन, रांची। अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा क्षेत्र घाटशिला उप चुनाव इस बार बेहद ही चर्चा में रहा। राज्य सरकार व विपक्ष के सभी नेताओं ने अपनी दमखम कर दिखाया। उपचुनाव में इंडिया एवं एनडीए महा गठबंधन सहित कुल 13 उम्मीदवार मैदान में डटे रहे हैं। निर्वाचन पदाधिकारी की मीडिया कोशांक द्वारा जारी अपडेट पर सभी मीडिया व जनसाधारण का नजर आज दिनभर टिका रहा। 

सभी 20 राउंड की काउंटिंग रिजल्ट पर पैनी नजर बनी रही। मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन एवं एनडीए गठबंधन के बीच नयी नवेली पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी अपना जोरदार परफॉर्मेंस दिया। जेएलकेएम अपने पिछले विधानसभा के मतदान के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे बढ़ा। 

अपने पार्टी संगठन की ओर से सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष व चुनाव संयोजक देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारा पार्टी का परफॉर्मेंस सकारात्मक रहा है। अपने कार्यकतार्ओं की हौसला को अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग निरंतर अपने प्रयास को जारी रखेंगे। जन समाधान को लेकर हमारे संगठन की तत्परता निरंतर जारी रहेगा। हमें जनता का जनमत स्वीकार है। 

बताते चलें कि इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन इस बार कुल 104794 मतों से विजय रहा। एनडीए गठबंधन प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन कुल 66270 मतों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी रामदास मुर्मू स्वतंत्र रूप से लड़ते हुए कुल 11542 मतों के साथ तीसरे स्थान पर डंटे रहे हैं। 

पिछले बार झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 8093 मत प्राप्त हुए थे। जबकि इस बार 3449 मतों के बढ़ोतरी के साथ कुल  मत हासिल किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,643