Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बिहार विधानसभा चुनाव में मारवाड़ी समाज का गौरव बढ़ा : सुरेश चंद्र अग्रवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिहार विधानसभा चुनाव में मारवाड़ी समाज का गौरव बढ़ा : सुरेश चंद्र अग्रवाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मारवाड़ी समाज से विजयी हुए पूर्णिया सदर से विजय कुमार खेमका, दरभंगा से संजय सरावगी तथा ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए सबों को बधाई देते हुए कहा है कि यह विजय न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे मारवाड़ी समाज के समर्पण, विश्वास और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 

समाज को आप सभी पर गर्व है और आशा है कि आपका अनुभव, सरलता और जनसेवा के प्रति समर्पण आगे भी प्रदेश के विकास में नई दिशा प्रदान करेगा। हम विश्वास करते हैं कि आपकी जनहितैषी सोच बिहार की प्रगति को और गति देगी तथा समाज के हर वर्ग के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। 

आप सबों की विजयी ने पूरे मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित करते हुए समाज के गौरव को बढ़ाया है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन