मंईयां सम्मान योजना: 16वीं किस्त का भुगतान जल्द, 50 लाख से अधिक को मिलेगा लाभ
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त का भुगतान जल्द ही लाभार्थियों के बैंक खातों में शुरू होने की उम्मीद है।
विभाग ने नवंबर महीने की यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। यह योजना 18 से 50 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से कमजोर महिला निवासियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाना है। विभाग के अनुसार, लाभार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें बिना किसी रुकावट के राशि मिले।