Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बाल दिवस पर यूनिसेफ निभा रही अपनी भूमिका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बाल दिवस पर यूनिसेफ निभा रही अपनी भूमिका
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। हर वर्ष की तरह आज फिर बाल दिवस के अवसर पर झारखंड के मेरे नौनिहालों और युवा साथियों से मुलाकात हुई। यूनिसेफ के सदस्यों के साथ आज बच्चों से मुलाकात हुई। आप सभी की प्रतिभा और जोश, बेहद ऊर्जा देने वाला है। 

बच्चों और युवा साथियों ने जब बताया कि उन्हें सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना, कन्यादान एवं विभिन्न स्कॉलरशिप आदि से लाभ मिला है, तो सुनकर प्रसन्नता हुई। 

साथ ही खुशी है कि यूनिसेफ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए काम कर रहा है। आप सभी बच्चों और युवा साथियों को भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं और जोहार।

आप और आपका परिवार सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत हों, यही मेरा संकल्प है। झारखंड के मेरे नौनिहाल और युवा साथी आगे बढ़ते रहें, आपका हेमंत भैया आपके साथ है।

विज्ञापन