राज्य के 52,794 विद्यार्थियों ने प्रखंड स्तर पर आयोजित क्विज, निबंध समेत कई प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
टीम एबीएन, रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य के सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में जारी झारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती वर्ष विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव के आज तीसरे दिन राज्य के 52,794 विद्यार्थियों ने प्रखंड स्तर पर आयोजित क्विज, निबंध, नृत्य, संगीत, ड्रामा, कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राज्य के सभी सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष प्रात:कालीन सभाओ का आयोजन किया गया। इनमे राज्य के 30.8 लाख विद्यार्थी शामिल हुए और राज्य के महापुरुषों एवं आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
विशेष प्रात:कालीन सभाओं में स्कूली बच्चों को राज्य के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध कला संस्कृति और जनजातीय गौरव के बारे में अवगत कराया गया। प्रखंड स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिलास्तर पर अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।