Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस : 15-16 को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड स्थापना दिवस : 15-16 को बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
विज्ञापन

रांची में 15-16 को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए, रांची पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये हैं। 

गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, इन दो दिनों में कई मार्गों पर बड़े और छोटे वाहनों के प्रवेश एवं परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी, जिससे आम जनता को पहले से ही योजना बनाने की सलाह दी गयी है। 

इन मुख्य मार्गों पर सभी वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन रहेगा वर्जित 

15 और 16 नवंबर को दिन के 11 बजे से रात के 8 बजे तक निम्नलिखित मुख्य मार्गों पर आकस्मिक वाहनों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। 

  • बूटी मोड़ चौक से रिम्स चौक 
  • रिम्स चौक से करमटोली चौक 
  • करमटोली चौक से एसएसपी आवास चौक से रणधीर वर्मा चौक 
  • जेल चौक से करमटोली चौक 
  • करमटोली चौक से टीआरआई मोड़ तक 

इन चौराहों के बीच आटो और ई-रिक्शा का प्रवेश बंद रहेगा 

  • अरगोड़ा चौक 
  • सहजानंद चौक 
  • न्यू मार्केट चौक 
  • हॉटलिप्स चौक 
  • राम मंदिर (कांके रोड) 
  • चांदनी चौक (कांके) 
    यात्रियों से रांची पुलिस ने की अपील 

रांची पुलिस ने आम जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए इन दो दिनों में यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनायें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,926