राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रभारी मंत्री घोषित
टीम एबीएन, रांची। राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रभारी मंत्री घोषित कर दिये गये हैं। इसका आदेश मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, मंत्री दीपक बिरूवा को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), मंत्री चमरा लिंडा को गुमला, मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा, मंत्री हफीजूल हसन को देवघर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को गोड्डा मंत्री योगेन्द्र प्रसाद को बोकारो मंत्री सुदिव्य कुमार को गिरिडीह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को लोहरदगा का प्रभारी मंत्री घोषित किया गया है।