Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व और सार्थक प्रयासों से  झारखंड को  मिली एक और बड़ी उपलब्धि, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीपीआईआईटी द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान सर्वे में झारखंड  को टॉप अचीवर अवार्ड 
  • उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर एवं  प्रबन्ध निदेशक, जियाडा वरुण रंजन ने अवार्ड ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मुख्यमंत्री  ने सभी को दी बधाई  
  • मुख्यमंत्री ने कहा- सभी के समन्वित प्रयासों से मिली राज्य को मिली यह बड़ी उपलब्धि, पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है  

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व और सार्थक प्रयासों से झारखंड राज्य आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय - डीपीआईआईटी द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान सर्वे में झारखंड को टॉप अचीवर का सम्मान प्राप्त हुआ है। 

उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उद्योग निदेशक विशाल सागर एवं प्रबंध निदेशक, जियाडा वरुण रंजन ने यह अवार्ड प्राप्त करने के उपरांत आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड को यह सम्मान बिजनेस एंट्री, कंस्ट्रक्शन परमिट, लेबर रेगुलेशन और सर्विस सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। मुख्यमंत्री ने इस सम्मान के लिए अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि ये उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। ऐसे सम्मान से और बेहतर करने की हमें  प्रेरणा मिलती है।  

विकास में नित्य नयी ऊंचाइयों को हासिल कर रहा हमारा झारखंड  

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों का नतीजा है कि झारखंड विकास के मामले में नित्य नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए  सरकार प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, सरकार उससे पीछे नहीं  हटेगी। 

राज्य हित में हमारी सरकार लगातार योजनाएं बना रही है । इन योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन हो, इसमें हर अधिकारी की अहम भूमिका है। सभी के प्रयासों से हम एक नया और विकसित झारखंड बनाने में निश्चित तौर पर कामयाब होंगे। 

क्या है बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान अवार्ड  

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय- डीपीआईआईटी के इज आफ डूइंग बिजनेस के तहत बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान का उद्देश्य प्रमुख नियामक और शासन संकेतकों पर राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है। इसके जरिए राज्यों में प्रतिस्पर्धी और सुधार-उन्मुख कारोबारी माहौल को बढ़ावा देना है। 

झारखंड को यह सम्मान प्राप्त होना औद्योगिक निवेश के प्रति राज्य की मजबूत प्रतिबद्धता, नीतिगत नवाचार, डिजिटल  और संस्थागत दक्षता को दर्शाता है। झारखंड आज पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापार करने में सहूलियत को बढ़ावा देने वाली पहलों के माध्यम से देश के सबसे प्रगतिशील और निवेश अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,548