Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्रोजेक्ट भवन के मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रोजेक्ट भवन के मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें साथियों के साथ सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हुए तथा रक्त दान कर स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समस्त राज्य वासियों से अपील है कि वे बढ़-चढ़कर इस महाअभियान का हिस्सा बनें, जोहार। 

मुख्यमंत्री ने रक्तदान महादान का संदेश देते हुए कहा कि आपका दिया रक्त जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान महा अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों  में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। 

रक्तदान अभियान के जरिए पूरा राज्य जीवनदान का केंद्र बनेगा  

सीएम ने कहा कि झारखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ एक नए संकल्प के साथ हमारा राज्य आगे बढ़ाने को तैयार है। अब पूरा राज्य जीवनदान का केंद्र बनेगा। इस बाबत स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा 12 से 28 नवंबर तक पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। 

इसके तहत अलग-अलग स्थान पर विशेष रक्त दान शिविर लगाये जायेंगे, जहां लोग स्वैच्छिक रक्तदान कर सकेंगे। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में रक्त की कमी को पूरा करना और हर जरूरतमंद तक सुरक्षित रक्त पहुंचाना  है। 

अस्पताल में रक्त की कमी से किसी की जिंदगी की सांसे थमे नहीं, इसे सुनिश्चित करना हम सभी का परम उत्तरदायित्व है। ऐसे में हम सभी मिलकर झारखंड को जीवनदायिनी राज्य बनाने का संकल्प लें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,439