Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष के घर से लाखों की चोरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

हे भगवान! चोरों ने कांग्रेस की उपाध्यक्ष के घर को भी नहीं छोड़ा, लाखों रुपये की चोरी कर हुए फरार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड में चोरों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आये दिन चोर लोगों के घरों को निशाना बना रहे हैं। हद तो तब हो गयी, जब चोरों ने कांग्रेस की उपाध्यक्ष के घर में भी डाका डाल दिया। वहीं, पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। 

मामला जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेज-4 का है। बताया जा रहा है कि झारखंड कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी देखभाल में परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं।

इसी बात का चोरों ने फायदा उठाया और उनके घर में डाका डाल दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गये। चोरों ने 9 से 10 लाख रुपये की चोरी की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। 

फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों को तलाश रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त कमजोर पड़ गयी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,471