Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने चाय के चौपाल पर सुनी जनता की समस्याएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने चाय के चौपाल पर सुनी जनता की समस्याएं
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बुधवार को लोहरदगा समाहरणालय के समीप चाय के चौपाल पर चाय की चुस्कियां लेते हुए कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों से रूबरू हुए। मौके पर कई ग्रामीणों ने सांसद से अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसे सांसद ने मौके पर से ही उसका निदान करने का प्रयास किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने सांसद सुखदेव भगत को भव्य लोहरदगा प्रीमियर लीग आयोजन करने के लिए उन्हें बधाई दी। 

मौके पर सांसद ने कहा कि लोहरदगा के छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए इस तरह का भव्य आयोजन लोहरदगा में पहली बार किया गया। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलकर लोहरदगा के हमारे खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। अगले वर्ष इससे भी भव्य आयोजन की किया जायेगा। नदिया हिंदू हाई स्कूल के मिनी स्टेडियम का भी कायाकल्प किया जायेगा। 

पवेलियन, चेंजिंग रूम, लाइट्स शेड इत्यादि का निर्माण करवायेंगे। लोहरदगा की जनता की समस्याओं का निदान त्वरित गति से हो उसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। जनता की बुनियादी समस्याओं के निदान करने को पहली प्राथमिकता दी जायेगी। जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर पहल की जायेगी। 

मौके पर आलोक साहू, शाहिद अहमद बेलू, राजू कुरैशी, अमृता कुजूर, कुद्दूस अंसारी, खुदिया अंसारी, रामदेव उरांव, सुनीता उरांव, सेराज अंसारी, गुड्डस प्रसाद, करमा उराव, मोहन उरांव, बिंदेश्वर उरांव सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,037