Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : शीतलहर को लेकर जारी हुआ अलर्ट
विज्ञापन

झारखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड! लगातार गिरेगा पारा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। नवंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में राज्य में शीतलहर चलने लगी है। न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रशांत महासागर के पेरू ला-नीना प्रभाव की वजह से इस बार नवंबर से फरवरी तक झारखंड में भीषण ठंड का प्रकोप रह सकता है। 

अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पश्चिम की हिमालय श्रृंखला में बर्फबारी होगी। वहां से आने वाली बफीर्ली हवा मैदानी भागों से होते हुए झारखंड पहुंचेगी। यही कारण है कि आसमान साफ होने और दिन में खुली धूप के कारण झारखंड में बर्फीली हवा ठंड बढ़ायेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा। 

अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी। मौसम केंद्र रांची से जारी पूवार्नुमान में अगले दो दिन राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन