Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्कॉलरशिप भुगतान की मांग को लेकर देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे राजभवन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्कॉलरशिप भुगतान की मांग को लेकर देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे राजभवन
विज्ञापन

महामहिम संतोष गंगवार ने दिया सकारात्मक आश्वासन 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के छात्रों को स्कॉलरशिप भुगतान नहीं करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने छात्रों के स्कॉलरशिप तत्काल भुगतान हेतु राजभवन पहुंचे। छात्रों के शिक्षण एवं अध्ययन में हो रहे आर्थिक व्यवधान को लेकर महामहिम को विस्तृत जानकारी साझा किया। महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार को लिखित ज्ञापन सौंपा। 

मीडिया वार्ता में महतो ने कहा कि और राज्य के मेधावी छात्रों के छात्रवृत्ति स्थिति बेहद चिंतनीय है।  पिछले 2-3 वर्षों से राज्य के छात्रवृत्ति व्यवस्था चरमरा गयी है। अभी तक सत्र 2024-2025 की छात्रवृत्ति केवल 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही मिल पायी है। 40% खनिज संपदा वाले झारखंड राज्य में लगभग 65 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं मिलना विडंबना है। 

विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने में अत्यधिक विलंब होने के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है व विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। हजारों छात्रों का फाइनल अप्रूवल होने के बाद भी महीनों से छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हैं। जिस कारण विभिन्न विश्वविद्यालयों में यूजी, पीजी, बीएड, मेडिकल, इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी के विद्यार्थियों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। मामला को गंभीरता से लेते हुए राजपाल ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 77,999