Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने जतायी संवेदना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने जतायी संवेदना
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट पर सीएम हेमंत सोरेन बोले- शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं 

टीम एबीएन, रांची। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर) को एक कार में ब्लास्ट हो गया। यह घटना दिल्ली के लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। इस घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। इसके अलावा 20 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।  

इस घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने इस घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हेमंत सोरेन ने मृतकों को परिजनों को भी यह दुख सहने की कामना की है। 

सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख 

हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से इस कार धमाके पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट से लोगों की मरने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। 

मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने आगे लिखा कि मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस वीभत्स घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

ब्लास्ट से देशभर में हाई-अलर्ट

सोमवार की शाम को हुई इस घटना के बाद देश भर में हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएम फडणवीस ने अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की है। जांच एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। अलग-अलग राज्यों के सीएम एक्शन मोड में नजर आये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,910