एबीएन डेस्क। जमशेदपुर के बिष्टुपुर में शनिवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वह अपने पिता को स्कूटी पर बैठाकर बिष्टुपुर बाजार की तरफ जा रहा था। दोनों मछली का कारोबार करते हैं। पीछे से आ रहे एक 407 ट्रक ने उन्हें धक्का मारा। पिता तो दूर जा गिरे लेकिन बेटा गाड़ी की चपेट में आ गया। तत्काल ही स्थानीय लोगों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।