Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची विवि के कुलपति को आजसू छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची विवि के कुलपति को आजसू छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11/11/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा को ह्यूमनिटी विषय में शामिल करने हेतु आग्रह किया आजसू का प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रांची विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा जैसे कुरमाली, मुंडारी, संथाली, हो, खड़िया, खोरठा, पंचपरगणिया, नागपुरी, कुडुख इत्यादि विषयों को पूर्व की भांति मानविकी संकाय शामिल किया जाये। 

चूंकि जब से इन सभी विषयों को जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में शामिल किया गया है, तब से नेट / जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनको गाइड मिल पाये और उनके समय अवधि में अपना पीएचडी करे सके।  

कुलपति ने आश्वासन देते हुए कहा कि इन विषयों के नामांकन के लिए कल नोटिफिकेशन निकाल दिया जायेगा और सभी विद्यार्थी पीएचडी में रजिस्ट्रेशन  कराकर  उच्च शिक्षा प्राप्त करने में हो रही समस्याओं का निदान अविलंब हो जायेगा।

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, सौरभ शर्मा, प्रताप सिंह, रवि रोशन, योगेश, अमन महतो, अभिषेक, सुमित इत्यादि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,405