Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 12 से 28 नवंबर तक राज्यभर में लगेगा राज्यव्यापी ब्लड डोनेशन कैंप

झारखंड : 12 से 28 नवंबर तक राज्यभर में लगेगा राज्यव्यापी ब्लड डोनेशन कैंप
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की सभी सिविल सर्जनों के साथ समीक्षा बैठक 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 12 से 28 नवम्बर 2025 तक राज्यव्यापी ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाने के संबंध में आज स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की। 

बैठक में विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, एनएचएम के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज एवं संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ल भी उपस्थित थे। राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन आॅनलाइन माध्यम से इस बैठक में जुड़े। 

बैठक के प्रमुख बिंदु 

वृहद प्रचार-प्रसार पर जोर : ब्लड डोनेशन कैंपों की तिथियों, स्थलों एवं समय की जानकारी जनता तक व्यापक रूप से पहुंचायी जाये ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान में भाग लें। 
कैंप की मॉनिटरिंग : प्रत्येक जिले में आयोजित सभी कैंपों की मॉनिटरिंग सिविल सर्जन द्वारा की जायेगी। 
कैंप स्थल : कॉलेज, अस्पताल, अंचल कार्यालय, पुलिस लाइन, कलेक्टरेट आदि में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का निर्देश। 
ई-रक्तकोष में एंट्री अनिवार्य : एकत्र किये गये रक्त की एंट्री ई-रक्तकोष पोर्टल में सुनिश्चित की जायेगी। 

12 नवंबर को प्रोजेक्ट भवन में मेगा कैंप  

  • 12 नवंबर को रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा।  
  • रांची यूनिवर्सिटी में विशेष कैंप : 15 नवम्बर को रांची यूनिवर्सिटी में वृहद स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जायेगा। 
  • अधिकारियों की भागीदारी : सभी वरीय अधिकारियों को प्रेरित करने का निर्देश, ताकि वे स्वयं रक्तदान कर जनभागीदारी को बढ़ावा दें। 
  • मान्यता प्राप्त ब्लड बैंक से ही कलेक्शन : केवल उन्हीं एक्जिस्टिंग और वर्किंग ब्लड बैंकों में कलेक्शन किया जायेगा जो निर्धारित मानकों को पूरा करते हों। 
  • प्राइवेट ब्लड बैंकों की भागीदारी : निजी ब्लड बैंकों को भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश। 
  • ब्लड बैंक का नवीनीकरण : सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया गया सभी ब्लड बैंक फंक्शनल कर दिये जायें और लाइसेंस का नवीनीकरण समय पर सुनिश्चित किया जाये। 

मीडिया और सोशल मीडिया की सक्रिय भागीदारी पर जोर : बैठक में मीडिया की भूमिका को अहम बताते हुए अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मीडिया के लोग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इस अभियान का हिस्सा बनें ताकि इसकी पहुंच हर नागरिक तक हो। 

उन्होंने सभी सिविल सर्जन को निर्देशित किया किप्रत्येक ब्लड डोनेशन कैंप की तारीख, स्थान और समय की जानकारी का वृहद प्रचार करें, आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से नियमित पोस्ट जारी करें, और झारखंड सरकार के आधिकारिक पेज रक्तदान झारखंड पर सभी गतिविधियों को साझा करें। 

मानिटरिंग कमेटी का गठन 

राज्य स्तर पर 9 सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है, जो प्रतिदिन प्राप्त ब्लड की मॉनिटरिंग करेगी और संबंधित रिपोर्ट निदेशक, प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं झारखंड को भेजेगी। यह राज्यव्यापी अभियान न केवल रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, बल्कि समाज में रक्तदान जीवनदान के संदेश को भी सशक्त बनायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,583