Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की बैठक में लिये गये कई निर्णय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की बैठक में लिये गये कई निर्णय
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मंदिर, अपना घर आश्रम, गौशाला सहित विभिन्न कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर में वृहद स्तर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

ट्रस्ट द्वारा जन सेवा के तहत इस माह में कंबल, टीशर्ट, गर्म कपड़े एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा मीडिया सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा तथा शीघ्र ही श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में दर्शन हेतु महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सहित मंत्रियों, सांसदों-विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, विजय कुमार अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, मनीष सोनी, अमर बाजोरिया आदि उपस्थित थे। ‌उक्त जानकारी ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,124