Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड के सभी 24 जिलों में होगा हमर अधिकार मंच का विस्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड के सभी 24 जिलों में होगा हमर अधिकार मंच का विस्तार
विज्ञापन
  • हमर अधिकार मंच के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न 
  • रश्मि भेंगरा को बनाया गया सरायकेला-खरसावां का जिला संयोजक 
  • राजकुमार बने मेंबरशिप सब कमिटी के संयोजक और अंकित अग्रवाल तथा विनोद जैन बेगवानी को बनाया गया सह-संयोजक 

टीम एबीएन, रांची। हमर अधिकार मंच मुख्य रूप से व्यक्ति के मौलिक अधिकारों जैसे आरटीआई, आरटीएस, आरटीई, मानवाधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, गरिमापूर्ण जीने का अधिकार, वाक एवं अभिव्यक्ति का अधिकार, भोजन का अधिकार, वनाधिकार, जैसे दर्जनों अधिकारों पर कार्य करेगा। 
हमर अधिकार मंच समय-समय पर विभिन्न अधिकारों पर कार्यशाला का आयोजन कर जनता को जागरूक करेगा और इन अधिकारों पर बने अधिनियम और उनके लिए सरकार के द्वारा बनाये गये आयोग की जानकारी उपलब्ध करायेगा। 

हमर अधिकार मंच के पदाधिकारियों की पहली बैठक पी पी कंपाउंड स्थित स्टूडियो ट्रेंड्स, सिंह मार्ट में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। हमर अधिकार मंच मुख्य रूप से व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों और मानवाधिकारों जैसे दर्जनों अधिकारों पर कार्य करेगा। इन अधिकारों की जागरूकता के लिए हमर अधिकार मंच समय-समय पर विभिन्न अधिकारों पर कार्यशाला का आयोजन कर जनता को जागरूक करेगा और इन अधिकारों पर बने अधिनियम और उनके लिए सरकार के द्वारा बनाये गये आयोग की जानकारी उपलब्ध करायेगा। 

बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण के पद आवंटन पर चर्चा हुई और इसके तहत आज रश्मि भेंगरा को सरायकेला-खरसावां का जिला संयोजक बनाया गया तथा राजकुमार को मेंबरशिप सब कमिटी का संयोजक तथा उनके साथ अंकित अग्रवाल और विनोद जैन बेगवानी को सह-संयोजक बनाया गया। आज हुई बैठक के निष्कर्ष उपरांत शेष सभी पदाधिकारी के पदों की घोषणा जल्द की जायेगी। 

बैठक में मुख्य रुप से अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, महासचिव उमाशंकर सिंह, सचिव अंकित जैन, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, और दिलीप कुमार सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, दिलबीर सिंह प्रदीप राणा, शकील अख्तर (लोहरदगा) पवन कुमार केशरी (गढ़वा), प्रिय ब्रत प्रसाद (डाल्टेनगंज), संतोष मृदुला (रांची) चन्द्रदेव कुमार वर्णवाल चन्दु (गिरीडीह) अनुप श्रीवास्तव (जमशेदपुर) मनीष बख्शी, दीनबंधु कुमार (हजारीबाग) अधिवक्ता मीना कुमारी, अधिवक्ता जुही कुमारी चौधरी,पवन सेठी, शाहिद आलम, स्वरुप कुमार सेठी, पुतूल कुमार सिंह (रामगढ़), मार्शल बारला, परमजीत कौर उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन रेणुका तिवारी ने किया। उक्त जानकारी मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,367