Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

घाटशिला में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला : जयराम महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
घाटशिला में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला : जयराम महतो
विज्ञापन

घाटशिला उपचुनाव परिणाम से भाजपा झामुमो का अहंकार टूटेगा : देवेन्द्र नाथ महतो 

घाटशिला से भाजपा झामुमो की विदाई तय : देवेंद्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। घाटशिला उपचुनाव प्रचार प्रसार के अंतिम दिन झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने दिखायी अपनी ताकत। साथ में थे दोनों सैकड़ों समर्थकों के साथ आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो सुबह गुड़ाबांधा प्रखंड के माकड़ी, चाकसोल,  सिंहपुरा, ज्वालकाटा, नागरापाल, डोंगदहा के अलावा अन्य गांवों का दौरा किया तथा दोपहर गालूडीह में पदयात्रा कर शक्ति प्रदर्शन किया। पदयात्रा जोडिशा बॉस स्टैंड से शुरू होकर सुभाष चौक, कुरी, रेलवे स्टेशन, हाईस्कूल होते हुए ओलंपिक मैदान गालूडीह में समापन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक और ग्रामीण उपस्थित हुए। 

मौके पर जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो ने कहा कि घाटशिला क्षेत्र के हर सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। सभी सरकारी अंचल प्रखंड कार्यालय, थाना, हॉस्पिटल में बिचौलिया हावी हैं।

हर सरकारी योजनाओं के नाम से खारिज दाखिल, प्लॉट, खाता संख्या, रकवा इत्यादि  सुधार जैसे कोई भी काम बिना लेन देन का नहीं होता है। विधायक और प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में अवैध काम चरम पर है। घाटशिला में कानून का राज स्थापित कर भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण के लिए जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को वोट दें।

मौके पर केंद्रीय वर्गीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि भाजपा झामुमो दोनों चोर चोर मोसेरे भाई हैं। दोनों आपस में आरोप प्रत्यारोप कर भोले भाले जनता को दिग्भ्रमित करते हैं और भाजपा झामुमो दोनों साथ-साथ लूट का बिजनेस करते हैं ठेकेदारी करते हैं।

25 साल में झारखंड को दोनों मिलकर खोखला कर दिया है। भाजपा झामुमो दोनों को राज्य के किसान, मजदूर, युवा, महिला, छात्र आदिवासी मूलवासी, पिछड़, अति पिछड़ा किसी की समस्या समाधान पर लेना देना नहीं है इसलिए भाजपा झामुमो का विदाई तय है। घाटशिला उपचुनाव परिणाम से भाजपा झामुमो का अहंकार टूटेगा। जनता की ताकत से राज्य का नवनिर्माण के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को भारी वोट से विजयी होंगे।

कार्यक्रम में जेएलकेएम सुप्रीमो सह विधायक टाइगर जयराम  महतो केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेंद्रनाथ महतो प्रभारी प्रेम मार्डी, पर्यवेक्षक मोतीलाल, नवीन, फनीभुषण, महेंद्र, संजय, प्रेम नायक, तपन गुना भगत, जितेंद्र, पंचम एकका, पूनम, लक्ष्मी, सविता, बिल्टू हांसदा, गोपेश तरुण आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,649