जिला प्रशासन की ओर से रांची के स्टेशन रोड स्थित हुक्का बार एवं लॉन्च पर कोटपा अधिनियम 2021 का उल्लंघन करने पर लगा 63,000 का जुर्माना
टीम एबीएन, रांची। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची उत्कर्ष कुमार के निर्देश पर बीते रात जिला प्रशासन द्वारा चुटिया थाना अंतर्गत कई बार एवं लॉन्ज में कोटपा अमेंडमेंट अधिनियम 2021 के तहत सघन छापेमारी की गयी। स्टेशन रोड स्थित हूच्च बार एंड लॉन्ज में अधिसूचना जारी होने के उपरांत भी धड़ल्ले से नियम को ताक पर रखते हुए लोगों को समूह में हुक्का, समूह में धूम्रपान एवं नर्सिंगल पदार्थ का सेवन करते पाया गया।
बार में मौजूद उल्लंघनकर्ताओं एवं संचालक पर कुल 63,000 का जुर्माना किया गया। बार संचालक को यह हिदायत दी गई की भविष्य में अगर इस तरह का कृत्य दोहराने पर नियम संगत दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी उनके प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी रद्द किया जायेगा।
ज्ञात हो कि रांची जिला में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर रांची द्वारा विशेष जांच टीम का गठन किया गया है जो कि औचक निरीक्षण करते हुए ऐसे प्रतिष्ठा एवं लोगों पर कार्रवाई करने का काम कर रही है।