टीम एबीएन, धुर्वा/ रांची। हटिया विधानसभा क्षेत्र में स्थित एचईसी स्टेडियम में आज सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल समागम में 8 टीमें शामिल हुईं। इन टीमों में 2 टीम महिला वर्ग की भी रही। सभी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों के मोटिवेशन और प्रमोशन के लिए आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा। सभी विजेता और उप विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर, उनका उत्साहवर्धन किया गया। कल पुन: यहां कई टीमों के बीच फुटबॉल का महासंगम होगा।