Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आपसी विवाद में पिता ने पुत्र को मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आपसी विवाद में पिता ने पुत्र को मार डाला
विज्ञापन
रांची। रातू थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में पिता ने अपने ही पुत्र इकराम खान की हत्या कर फरार हो गया। घटना हुरहुरी में शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है। हत्या का आरोप रफीक खान पर है। आपसी विवाद में रफीक खान ने 20 वर्षीय पुत्र एकराम खान की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रातू थाना की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। फिर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक हुरहुरी का रहने वाला रफीक खान शुक्रवार की देर रात शराब पीकर अपना घर आया था। इसी दौरान पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने पुत्र के ऊपर किसी ठोस वस्तु से वार किया। जिसके बाद पुत्र एकराम खान घायल हो गया। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की ख़बर मिलने के बाद से आरोपी पिता घर छोड़ कर फरार हो गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,404