Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डेढ़ महीने के वेतन पर सहमति पर एचईसी मजदूरों की हड़ताल खत्म

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डेढ़ महीने के वेतन पर सहमति पर एचईसी मजदूरों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। 7 महीने के बकाया वेतन की मांग को लेकर 36 दिनों से हड़ताल कर रहे एचईसी मजदूरों का हड़ताल खत्म हो गया है। प्रबंधन की ओर से वेतन को लेकर मिले आश्वासन के बाद एचईसी मजदूर काम पर वापस हो गए हैं। बता दें कि 7 महीने के बकाया वेतन की मांग को लेकर मजदूर 36 दिनों से हड़ताल कर रहे थे। शुक्रवार (7 जनवरी) को प्रबंधन और एचईसी के मजदूरों के बीच हुई वार्ता के बाद प्रबंधन की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि उन्हे अगले एक-दो दिनों में डेढ़ महीने का वेतन दिया जाएगा। जिसके बाद प्रबंधन की अपील पर मजदूरों ने एचईसी के प्लांट में काम शुरू कर दिया है। एचईसी में हड़ताल खत्म होने के बाद भी कई ऐसे मजदूर हैं जो अब तक काम पर नहीं लौटे हैं। इस बारे में एचईसी प्रबंधन ने जानकारी देते हुए कहा कि 2 से 3 दिनों के अंदर सभी मजदूर काम पर वापस लौट जाएंगे। एचईसी प्रबंधन ने जल्द ही एचईसी के प्लांट में काम शुरू होने की उम्मीद जताई हैम
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,034