Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम : सारंडा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पश्चिमी सिंहभूम : सारंडा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़
विज्ञापन
  • झारखंड के सारंडा जंगल में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिम सिंहभूम। जिले के सारंडा जंगल में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। यह मुठभेड़ जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलापू बुरू के घने जंगल में हुई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाया था।

कुछ देर तक सारंडा जंगल में चलती रहीं गोलियां

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि यह घटना गुरुवार की शाम उस समय हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 

इसी दौरान प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस बल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं, जिसके बाद नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

हथियारों तथा विस्फोटकों का जखीरा बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा बल अब भी जंगल में अभियान चला रहे हैं और वहां से हथियारों तथा विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है। 

क्या हुआ बरामद 

बरामदगी में 2 एसएलआर राइफल, 1 .303 राइफल, 37 जिंदा ए.के.-47 कारतूस, 78 एसएलआर कारतूस, 130 .303 कारतूस, 6 जिलेटिन पैकेट (कुल 16.68 किलो), 13 तैयार जिलेटिन आईईडी, 10 इलेक्ट्रिक और 5 नॉन-इलेक्ट्रिक डिटोनेटर, 5 रेडियो सेट, 2 इंटरसेप्टर, 24 सिरिंज, 20 आईईडी बनाने में उपयोग होने वाले प्लास्टिक पाइप (6 इंच), 2 लैपटॉप, 11 एफएम रेडियो और नक्सली प्रचार सामग्री शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,131