Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जादूगोड़ा : देवेन्द्र नाथ महतो ने जाना यूरेनियम रेडिएशन दुष्प्रभाव से नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जादूगोड़ा : देवेन्द्र नाथ महतो ने जाना यूरेनियम रेडिएशन दुष्प्रभाव से नुकसान
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जादूगोड़ा। यूरेनियम रेडिएशन दुष्प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से देखा, हर 3 व्यक्ति में एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। यह मार्मिक दृश्य  देखकर कोई भी आंसू रोक नहीं पाएगा और यह परिस्थिति यूरेनियम के आउट ऑफ़ कंट्रोल रेडिएशन से हो रहा है।

झारखंड की धरती जादूगोड़ा से यूरेनियम खनन कर हैदराबाद ले जाया जा रहा है और फिल्टर करने के पश्चात रेडियोधर्मी धातु के कचड़ा को वापस जादूगोड़ा लाकर फेंका जा रहा है मतलब केला हैदराबाद में खाया जा रहा है और छिलका झारखण्ड में लाकर फेंका जा रहा। रेडियोधर्मी कचड़ा के रेडिएशन से हर तीन  व्यक्ति में एक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार से प्रभावित हैं। 

नवजात शिशु में जन्मजात विकृति आम बात हो गई है। आस-पास के माताएं बहानें बहुत मुश्किल से गर्भधारण कर पा रहे हैं, आउट ऑफ कंट्रोल रेडिएशन के कारण ही आज  यह दर्दनाक, पीड़ादायक स्थिति उत्पन्न हुई है। सरकार झारखंड के आदिवासी मूलवासी के जिंदगी से खिलवाड़ न करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,685