Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची पहुंचे भदलपुर इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव प्रतिष्ठा समिति के महामंत्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची पहुंचे भदलपुर इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव प्रतिष्ठा समिति के महामंत्री
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज भदलपुर इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव प्रतिष्ठा समिति के महामंत्री सुरेश जी झांझरी अपनी समिति के सदस्यों सहित रांची पधारे। उन्होंने आगामी  पंचकल्याणक महोत्सव दिनांक 26 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 में समस्त रांची समाज को सादर निमंत्रण प्रदान किया।

समाज की ओर से उनके इस मंगल आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त किया गया तथा इटखोरी में पंचकल्याणक के माता-पिता बनने का परम सौभाग्य प्राप्त करने वाले सुरेश जी झांझरी का समाज की ओर से विशेष अनुमोदना एवं सम्मान किया गया।

यह अवसर समाज के लिए गर्व और आनंद का विषय है। हम सभी रांची समाज के सदस्य इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें। उक्त जानकारी मंत्री  जीतेन्द्र छाबड़ा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,612