Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

घाटशिला के जनता भाजपा और झामुमो के धनबल को नकारेंगे : जयराम महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
घाटशिला के जनता भाजपा और झामुमो के धनबल को नकारेंगे : जयराम महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। घाटशिला उपचुनाव रन भूमि में  जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाईगर जयराम महतो जी का आगमन के बाद राजनीतिक बाजार गर्म हो गई है। संपूर्ण क्षेत्र में हलचल मच गया है। टाइगर जयराम महतो अपने पार्टी के प्रत्याशी रामदास मुर्मु को जिताने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिया है, सुबह से देर शाम तक रोज विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधन कर रहे हैं। 

आज टाइगर जयराम कुमार महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ घाटशिला प्रखंड के जगन्नाथपुर, हैंदलजूड़ी, आमडांगा, धमकबेड़ा,  कालाझोर, राजाबासा,  महतोडीह,  बनकाटी, बांधडीह,  कालचीति,  बड़ाजुड़ी, मुढ़ाकाटी, कालापाथर, हुरलुंग,  गंधनिया, काड़ाडुबा के अलावा अन्य सैकड़ों गांवों का दौरा कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।  

मौके पर टाइगर जयराम महतो ने कहा कि भाजपा झामुमो दोनों साथ मिलकर झारखंड को बर्बाद किया है, खनिज संपदा से परिपूर्ण धनी राज्य को गरीब बनाया है इसलिए भाजपा और झामुमो को घाटशिला उपचुनाव में वोट मांगने का अधिकार नहीं है। भाजपा और झामुमो को जनता नकार दिया है इसलिए धनबल के ताकत से जनता को गुमराह कर रहे है। घाटशिला की जनता जनबल के सहयोग से धनबल को हराएंगे। 

झारखंड के नेताओं का जनता से डर खत्म हो गया है। लोकतंत्र में नेताओं का जनता से डर होना आवश्यक है। घाटशिला की जनता जब भाजपा झामुमो को वोट नहीं देंगे तभी उन पार्टियों के नेताओं का जनता से डर होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,608