Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

फ्रेंड्स आफ ट्राइबल सोसाइटी ने कराया कॉस्ट आडिट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
फ्रेंड्स आफ ट्राइबल सोसाइटी ने कराया कॉस्ट आडिट
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। फ्रेंड्स आफ ट्राइबल सोसाइटी (एकल परिवार) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं आर.आर ग्लोबल ग्रुप आफ कंपनीज के अध्यक्ष त्रिभूषण प्रसाद काबरा के रांची आगमन पर आज दिनांक छह नवंबर को रांची चैप्टर आफ कॉस्ट अकाउंटेंट (द इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट आफ इंडिया) की ओर से एक कॉस्ट आडिट पर कार्यक्रम का आयोजन सीएमपीडीआई के हाल में किया गया। 

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री काबरा ने अपने उदाहरण के साथ व्यवसाय में लागत नियंत्रण पर जोर दिया। साथ हीं उन्होंने यह भी बताया कि वनबन्धु परिषद् भारत का सबसे बड़ा एनजीओ है जो भारत के दूरदराज गांवों में एकल विद्यालय चला रहा है। 

एकल विद्यालय ग्रामीण बच्चों के लिए एक शिक्षक विद्यालय चला रहा हैं जिसमें बच्चों को भारतीय परम्परा के अनुसार व्यावसायिक शिक्षा के साथ साथ भारतीय व सनातन परम्परा की शिक्षा भी दी जाती है। इस अवसर पर वनबन्धु के पूर्व भारत के अध्यक्ष रमेश धरणीधरका, रांची चैप्टर के अध्यक्ष अंचल किंगर व सचिव श्री अजय दीप वाधवा भी  उपस्थित थे। 

इस सभा का स्वागत भाषण रांची चैप्टर आफ कॉस्ट अकाउंटेंट की अध्यक्ष श्रीमती मीरा प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री अरूणजय सिंह ने दिया। इस सभा में स्वामी विवेकानंद की इस बात पर जोर दिया गया कि अगर बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं तो  विद्यालय को बच्चों के पास जाना होगा वन बन्धु परिषद यही कर रहा है। उक्त जानकारी वन बन्धु परिषद, रांची के मीडिया प्रभारी  सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन