Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सड़क हादसे में दो की मौत, पांच अन्य गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सड़क हादसे में दो की मौत, पांच अन्य गंभीर
विज्ञापन

मेले से लौट रहे युवकों को यूं खींच ले गयी मौत 

पांच अन्य अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

घायलों की हालत गंभीर 

जानकारी के मुताबिक सभी युवक बोलेरो से राम रेखा धाम मेले से घर लौट रहे थे। इस दौरान बोलेरो और एक टैंकर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे के दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां 2 युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायल युवकों का इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 

हादसे की वजह बोलेरो की तेज रफ्तार 

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कहा जा रहा है कि हादसे की वजह बोलेरो की तेज रफ्तार थी। मृतकों में मुरहू प्रखंड के हांसा गांव निवासी शिवदत्त मांझी और अनुज मांझी शामिल हैं। वहीं, घायलों में प्रभाष कुमार, अमित महतो (रेवा गांव), चंद्रू राम (रेवा गांव), सुनील कुमार (जुरदाग) और रंजीत महतो (बांदे गांव) शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,546