रांची में बार-रेस्टोरेंट पर धूम्रपान के खिलाफ छापेमारी, वसूला गया जुर्माना
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू एवं लालपुर थाना क्षेत्र में कोटपा अमेंडमेंट अधिनियम 2021 के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, सदर , रांची, उत्कर्ष कुमार के निर्देश पर सघन छापेमारी की गयी।
छापेमारी टीम का नेतृत्व तंबाकू नियंत्रण इकाई, रांची के पदाधिकारी सुशांत कुमार ने किया। छापामारी के दौरान कई बार एवं रेस्टोरेंट में लोग को समूह में धूम्रपान करते देखे गये। ऐसे लोगों एवं प्रतिष्ठान के मालिकों पर दंड स्वरूप कुल 8000 का जुर्माना किया गया।