एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। बीती रात अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने रेलवे ओवरब्रिज के पास अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा।
बताया गया कि ट्रैक्टर बालू लेकर देवरी रोड से जपला की ओर जा रहा था उसी क्रम मे अंचल अधिकारी ने ट्रैक्टर को जब्त किया, सीओ ने जब्त ट्रैक्टर को थाना को सौंप कर, आगे की कार्रवाई हेतू संबंधित विभाग को भेज दिया है।