Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

7 दिवसीय आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 30 नवम्बर से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
7 दिवसीय आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 30 नवम्बर से
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पवित्रम सेवा परिवार के तत्वाधान में आगामी 30 नवम्बर 2025 से 6 दिसम्बर तक 7 दिवसीय आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन कोयलाँचल धनबाद में  वंसत विहार, कोयला नगर  मे किया जा रहा है। इस शिविर में देश के विभिन्न स्थानों से कई प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे।

 इस 7 दिवसीय आवासीय उपचार शिविर का उद्देश्य आहार, जीवन शैली को ठीक करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा शैलियों के माध्यम से शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ करना है शिविर मे खाने पीने, तथा ठहरने की सभी समुचित व्यवस्था रहेगी, खाना पूर्ण रूप से शुद्ध, सात्विक बनाने की व्यवस्था की जा रही है।

पवित्रम सेवा परिवार के प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस शिविर मे प्राकृतिक आहार एवं उपचार के माध्यम से सभी साध्य एवं असाध्य रोगों का उपचार किया जाएगा शिविर मे भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू हो गयी है। 

इस शिविर में चिकित्सा हेतु कुल 30 महिला एवं पुरुषों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।  शिविर के प्रेरणा के मुख्य स्रोत संस्था के संयोजक अजय भरतिया है। झारखंड के धनबाद मे ऐसा कैम्प दूसरी बार लगने जा रहा है,पहला केम्प इसी वर्ष जनवरी माह लगाया गया था जिसमे 60 लोगो ने भाग लिया ,सभी को बहुत लाभ मिला था । इस बार भी, लोगों में इस कार्यक्रम के प्रति काफी उत्साह है।

 यह कार्यक्रम लोगों मे आरोग्य के प्रति जागरूकता पैदा करेगा, पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षो से अपने आरोग्य अभियान के माध्यम से स्कूलों व कालेजों मे भी बच्चों को खान पान एवं दिनचर्या को ठीक करते आरोग्य के प्रति जागरूक कर रहा है। कार्यक्रम मे चिकित्सा लाभ लेने के लिए पिछली बार की तरह विभिन्न शहरों  से लोग आ रहे है। उक्त जानकारी पवित्रम सेवा परिवार झारखंड के प्रांतीय मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,770