टीम एबीएन, रांची। ई-रक्तकोश बीबीएमएस प्रशिक्षण का दूसरा दिन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को लैब एवं सिस्टम पर हैंड्स-आन ट्रेनिंग दी गयी। साथ ही, सॉफ्टवेयर से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु प्रश्न देकर व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर रामजी गुप्ता, सी-डैक ने सभी रक्त केंद्रों को निर्देश दिये कि वे अपनी सूची सही ढंग से तैयार करें। सभी रक्त केंद्रों को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिये गये हैं, ताकि वे कल से खुश बीबीएमएस पोर्टल का उपयोग प्रारंभ कर सकें।
राज्य भर के ब्लड सेंटर्स को तकनीकी सहायता प्रदान करने हेतु छह मास्टर ट्रेनर्स नामित किये गये हैं। ये मास्टर ट्रेनर्स राज्य के सभी रक्त केंद्रों के कर्मचारियों को चौबीसों घंटे सहायता एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के सभी रक्त केंद्रों में ई-रक्तकोश बीबीएमएस सिस्टम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना है, जिससे रक्तदान और रक्त वितरण की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व प्रभावी हो सके।