Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आश्रम में निराश्रितजनों के बीच हुआ कंबल का वितरण

आश्रम में निराश्रितजनों के बीच हुआ कंबल का वितरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में परमहंस भागवत भास्कर श्री श्री 108 संत शिरोमणि स्वामी श्री डॉo सदानंद महाराज जी के सानिध्य मे चल रहा सद्गुरु कृपा अपना घर(सत्य-प्रेम सभागार) श्रीकृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग राँची में स्व० सुरेश पोद्दार की पुण्यतिथि पर उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी पोद्दार एवं उनके परिवार ने ठंड के मौसम को देखते हुए सदगुरू कृपा अपना घर आश्रम मे रह रहे निराश्रित, मंदबुद्धि, बेसहारा व दीनबंधु प्रभु जी के लिए 35 पीस कम्बल प्रदान कर अपना अमूल्य सहयोग दिये। 

इस अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने इस पुनीत कार्य के लिए पोद्दार परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीनबंधु का सेवा में आपके परिवार का भाव सदैव ऐसे ही बना रहे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है।

आश्रम में ऐसे सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,661