Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वेबसाइट और मोबाइल ऐप का उद्घाटन 10 नवंबर को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के वेबसाइट और मोबाइल ऐप का उद्घाटन 10 नवंबर को
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा निर्मित वेबसाइट एवं मोबाइल एप का विधिवत उद्घाटन (लॉन्च) 10 नवंबर को होगा। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वेबसाइट एवं मोबाइल एप का विधिवत उद्घाटन 10 नवंबर दिन सोमवार को शाम 7 बजे हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार संजय सेठ तथा राज्यसभा सांसद महुआ मांझी के संयुक्त कर कमलों द्वारा किया जायेगा। उक्त जानकारी मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन