Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : राज्य स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : राज्य स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक बार फिर से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 18 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक सभी जिलों में यह कार्यक्रम चलेगा। इस बार के अभियान में आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसके साथ ही लाभार्थियों को राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। 

इसमें खास बात यह रहेगी कि सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के तहत भी आवेदन लेने की तैयारी है। वैसी महिलाएं, जो 18-50 साल की हैं, उन्हें इस योजना के तहत आवेदन देने का अवसर मिलेगा। इसके लिए राज्यभर के सभी प्रखंडों में विशेष कैंप लगाये जायेंगे। 

दरअसल, झारखंड के राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सरकार आपके द्वार को प्राथमिकता के रूप में रखा गया है। सरकार का मानना है कि इसके माध्यम से लोगों की छोटी मोटी समस्या का समाधान होने में सहुलियत मिलती है। इस बार के समारोहों की थीम झारखंड@25 रखा गया है, जिसके तहत मुख्य कार्यक्रम 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन होगा। 

इसके बाद 16 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और 29 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समापन समारोह होगा। राज्य सरकार की ओर से सभी उपायुक्त को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाने के निर्देश मुख्य सचिव की ओर से दिये जा चुके हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,462