Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जेएलकेएम का चुनाव प्रसार तूफानी दौरा तेज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जेएलकेएम का चुनाव प्रसार तूफानी दौरा तेज
विज्ञापन

घाटशिला की जनता नये बदलाव के मूड में : देवेंद्रनाथ महतो 

टीम एबीएन, घाटशिला/ रांची। जैसे-जैसे घाटशिला उपचुनाव तिथि सामने आ रहा है, प्रचार प्रसार अभियान का रफ्तार भी बढ़ गया है। घाटशिला उपचुनाव बीजेपी, जेएमएम और जेएलकेएम का त्रिकोणीय मुकाबला है।  जेएलकेएम का चुनाव प्रचार-प्रसार अभियान का कमान  देवेंद्रनाथ महतो ने संभाला हुआ है। जेएलकेएम चारों प्रखंड में चार ग्रुप की टीम बनाकर गांव-गांव घर-घर प्रचार प्रसार अभियान तेज कर दिया है। 

आज सभी ग्रुप की टीम अपना-अपना प्रखंड में प्रचार-प्रसार करने के पश्चात शाम 3 बजे से फुलडुंगरी से स्टेशन रोड होते हुए राज स्टेट मैदान घाटशिला तक पदयात्रा कार्यक्रम किया गया। पदयात्रा का समापन नुक्कड़ सभा के माध्यम से राज स्टेट मैदान घाटशिला में किया गया। नुक्कड़ सभा को प्रत्याशी रामदास मुर्मू एवं पदयात्रा का नेतृत्व करता मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ  महतो ने संबोधन किया। 

मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि इस बार घाटशिला की जनता नए बदलाव करने के मूड में हैं। घाटशिला क्षेत्र में महंगी महंगी धातु खनिज संपदा से भरा पड़ा है उसके बावजूद घाटशिला क्षेत्र के लोग गरीबी भुखमरी बेरोजगारी पलायन के लिए मजबूर हैं, घाटशिला को एक सच्चे शिक्षित ईमानदार। 

नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता है। घाटशिला क्षेत्र के सूरदा माइंस  केदाडीह माइंस,  राखा कॉपर माइंस, चापड़ी माइंस, धोबनी माइंस,  किशनगढ़िया माइंस के अलावा अन्य  माइंस बंद पड़ी हुई है। 

साथ ही देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि अगर जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू चुनाव जीतता है तो सभी बंद पड़े माइंस को चालू कराया जाएगा जिसमें स्थानीय लोग को टेंडर दिया जायेगा तथा रोजगार भी स्थानीय लोगों को ही दिया जायेगा। जिसमें केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, प्रत्याशी रामदास मुर्मू, प्रभारी प्रेम मार्डी, प्रेमनायक, उदय मेहता, विजय साहू आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन