बुंड़ू सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख देने की घोषणा
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रांची के बुंडू सड़क हादसे के घायलों से रिम्स जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इस बाबत रिम्स निदेशक और सुपरिंटेंडेंट को उन्होंने सख्त चेतावनी दी। मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और घायलों को व्यक्तिगत मदद दी गयी। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर लगाम लगेगी। गरीबों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।