Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : पुंदाग क्षेत्र में जमीन कारोबारी ने खुद को मार ली गोली, गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : पुंदाग क्षेत्र में जमीन कारोबारी ने खुद को मार ली गोली, गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक जमीन कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। यह घटना शनिवार की दोपहर हुई। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन कारोबार से जुड़े कैशर नाम के व्यक्ति ने किसी कारणवश खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में घायल कारोबारी को इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है और मामले की जांच में जुट गई है। कारोबारी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस पारिवारिक विवाद या व्यावसायिक तनाव जैसे सभी संभावित पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,628