Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : चक्रवाती तूफान मोंथा से राज्यभर में भारी नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : चक्रवाती तूफान मोंथा से राज्यभर में भारी नुकसान
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान मोंथा ने झारखंड में मचायी तबाही, तेज हवा और बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी 

टीम एबीएन, रांची। चक्रवाती तूफान मोंथा ने झारखंड में तबाही मचाई हुई है। राज्य में तीसरे दिन भी बारिश से जनजीवन ठप रहा। बारिश से खेत डूब गये। इसके अलावा बिजली भी बाधित रही। 

बारिश से धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद 

पाकुड़ की बात करें तो यहां बीते शुक्रवार की शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रात भर जारी रही और बूंदाबांदी अभी भी जारी है। आसमान में घने काले बादल छाये हुए हैं। बारिश इतनी तेज थी कि जिले के कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ गया। 

लगातार हो रही बारिश से धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गयी हैं। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। केवल धान ही नहीं, बल्कि सरसों की खेती को भी इस तूफान का असर झेलना पड़ा है। 

किसानों में चिंता का माहौल 

तेज हवा और बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कई जगहों पर धान की फसलें खेतों में गिर गयी हैं। इससे किसानों में चिंता का माहौल है। किसानों का कहना है कि अगले एक सप्ताह में धान की कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक आये इस मौसम बदलाव ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,462